MP में कोरोना की रफ्तार तेज,24 घंटे में समाने आए इतने मामले

Author Picture
By Sharma Published On: January 22, 2022

भोपाल।मध्यप्रदेश में कोरोना से एक दिन में 5 मौतें रिपोर्ट हुई हैं। इनमें 5 महीने की नवजात भी शामिल है। 24 घंटे में 11274 नए पॉजिटिव केस मिले। एक्टिव केस बढ़कर 61388 हो गए। संक्रमण दर 13% के पार है। सागर विधायक शैलेंद्र जैन संक्रमित आए हैं।

 

पॉजिटिव आने से पहले विधायक नगर मंडल की बैठक में शामिल होने के लिए रामपुरा वार्ड और शुक्रवारी वार्ड पहुंचे थे। यहां वह मंडल के कार्यकर्ताओं से मिले थे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर संक्रमित आने की जानकारी देते हुए संपर्क में आने वालों से जांच कराने के लिए कहा है।