मंगल के गोचर से इन राशि वालों के जीवन में आएंगी खुशियां

Author Picture
By Sharma Published On: June 17, 2023

राशि। जब भी कोई ग्रह गोचर करता है तो उसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलता है। मंगल को साहस, पराक्रम, भूमि-संपत्ति और विवाह के कारक माना जाता है। कुछ लोगों को इस राशि परिवर्तन से शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फलों की प्राप्ति होती है। ग्रहों के सेनापति मंगल अपनी नीच राशि को त्यागते हुए, अपने मित्र के घर सिंह राशि में 1 जुलाई 2023 को प्रवेश करने वाले हैं। वे इस राशि में 18 अगस्त 2023 तक करीब 48 दिनों तक रहेंगे। मंगल का सिंह राशि में प्रवेश कुछ राशि वालों को काफी लाभ देने वाला है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौनसी हैं।

 

मिथुन राशि

मंगल गोचर मिथुन राशि वालों को काफी लाभ देने वाला है। इस दौरान मिथुन राशि के जातकों को अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार के लोगों से सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में लाभ होने की संभावना है। कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा। आय में वृद्धि हो सकती है।

 

 

मीन राशि

बता दें कि मंगल का गोचर मीन राशि वालों के अच्छे दिनों की शुरुआत करेगा। इस दौरान मंगल आपके साहस में वृद्धि करेंगे। साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। इस समय अवधि में आपके कार्यों के प्रशंसा की जाएगी। परिवार में खुशियां आएंगी। जानकार की सलाह लेकर कोई बड़ा कार्य करें। जीवनसाथी के साथ अच्छा व्यवहार रखें। सेहत को लेकर सावधानी रखने की आवश्यकता है।

 

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए मंगल का गोचर शुभ परिणाम लेकर आने वाला है। इस दौरान इन्हें व्यापार में काफी लाभ होगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। इस समय आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। साहस में वृद्धि होगी। इस दौरान इन जातकों को करियर में काफी वृद्धि होगी। परिवार में खुशियां आएंगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए यह समय अच्छा है।