मौसम ने ली करवट, इन जिलों में बारिश के आसार

Author Picture
By Sharma Published On: May 16, 2023

भोपाल। जबलपुर। मौसम की रंगत एक बार फिर बदल गई है। सोमवार को सुबह से तीखी धूप और गर्म हवा लाेगों को बेचैन करती रही। जोर पकड़ती गर्मी पसीने छुड़ाती रही। लेकिन दोपहर होते ही मौसम की रंगत बदलने लगी। आसमान पर हल्के बादल मंडराने लगे। चिलचिलाती धूप और गर्मी से परेशान लोगों के लिए बादल राहत बनकर आए। कभी धूप निकलती तो दूसरे ही पल बादल छा जाते।

 

 

धूप-बादल के बीच आंख मिचौली का खेल शाम तक चलता रहा। जिससे चटख धूप से तो लोगों को काफी हद तक राहत मिली पर वातावरण में गर्मी का असर बरकार रहा। शाम तो तेज हवा से जरूर थोड़ी के लिए गर्मी का असर कम हो गया। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर में बने पश्चिमी विक्षोभ और हरियाणा व राजस्थान के ऊपर बने चक्रवात के असर से मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में जबलपुर सहित संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है।

 

पिछले करीब पांच दिनों दिनों से लगातार बढ़ रहा तापमान सोमवार को 41 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। अधिकतम तामपान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान करीब चार डिग्री तक उछल गया। रात का न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गत वर्ष की बात करें तो आज के दिन अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री और न्यूनतम 30.6 डिग्री रिकार्ड किया गया था।