इंस्टाग्राम पर विवाहिता महिला से युवक ने की दोस्ती, लुधियाना ले जाकर किया दुष्कर्म

Author Picture
By Sharma Published On: May 21, 2022

ग्वालियर। ग्वालियर में एक शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।महिला की दोस्ती दो महीने पहले लुधियाना में रहने वाले एक व्यक्ति से इंस्टाग्राम पर हुई थी। 4 दिन पहले आरोपी महिला से मिलने आया और उसे आगरा ले गया। वहां से महिला को आरोपी बहला-फुसलाकर अपने साथ लुधियाना लेकर पहुंचा और उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। महिला ने मौका पाकर फोन पर अपने साथ हुई घटना के बारे में पति को बताया। जिसके बाद पुलिस ने लुधियाना में दबिश देकर महिला को मुक्त कराकर आरोपी को पकड़ लिया है।

 

 

ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में रहने वाली 35 वर्षीय विवाहिता संगीता (बदला हुआ नाम) की दोस्ती 2 महीने पहले स्टाग्राम पर लुधियाना में रहने वाले रविंद्र सिंह सरदार से हुई थी। कुछ दिनों बाद दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। 16 मई को रविंद्र सिंह आया और महिला को ग्वालियर के खिड़की मोहल्ले में मिलने के लिए बुलाया। महिला को अपने साथ आगरा ले गया वहां से उसे पंजाब लुधियाना लेकर गया और उसे एक कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया।

 

इसी बीच महिला ने मौका पाकर फोन पर सारी घटना अपने पति को बताई। इसके बाद पुलिस ने महिला के फोन की लोकेशन के आधार पर लुधियाना पहुंचकर उसे मुक्त कराया। साथ ही आरोपी को भी हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि महिला का एक बेटा भी है और पति की फोर्ट रोड पर नमकीन की दुकान है। फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और अपहरण का मामला दर्ज उससे पूछताछ शुरू कर दी है।