ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने दी जान, विडियो बनाकर कहीं ये बात

Author Picture
By Sharma Published On: December 25, 2021

भोपाल। भोपाल में पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पति ने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी से पहले युवक ने VIDEO बनाया। इसमें कहा रहा है- मैं अपनी मर्जी से सुसाइड करने जा रहा हूं। मेरी बीवी ने मुझे बहुत परेशान कर दिया है। मुझे न छोड़ने को तैयार है, न मुझे बंद करवाने को, न मुझे रहने दे रही है। गलती से मुझे कुछ होता है, तो बीवी को बंद कर लेना। चार दिन से टीटी नगर थाने में मेरा केस चल रहा है। टीआई को सब पता है। इसकी वजह क्या है

 

हबीबगंज थाना पुलिस के मुताबिक, पंपापुर बस्ती में रहने वाला राकेश जाटव पुत्र गंगाराम जाटव निजी काम करता था। शुक्रवार सुबह वह पत्नी के साथ घर से निकला। इसके बाद दोपहर में पत्नी को घर जाने को कहकर निकल गया। शाम करीब चार बजे के आसपास उसने दानापानी रोड के पास रेलवे ट्रैक पर कटकर जान दे दी।

 

 

जानकारी के अनुसार बात दे टीआई टीटी नगर संजू कामले ने सफाई दी कि राकेश की गुमशुदगी कायम हुई थी। उसकी बरामदगी की गई थी। पति-पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था। पति अपने बचपन के दोस्त नवीन के साथ पत्नी के संबंधों पर शक करता था। दोस्त व पत्नी ने इससे साफ इनकार किया था। युवक, पत्नी से कहता था या तो मामला दर्ज कराओ, नहीं तो अपने मां-बाप के पास जाकर रहो। इसी बात को लेकर दो-तीन दिन से दोनों के बीच अनबन चल रही थी।