महिला डॉक्टर को शादी का झांसा देकर युवक ने किया रेप

Author Picture
By Sharma Published On: August 24, 2022

भोपाल। भोपाल के अयोध्या नगर इलाके में महिला डॉक्टर (डेंटिस्ट) से रेप का मामला सामने आया है। शादी का वादा कर युवक ने रेप किया। अब शादी से यह कहकर मुकर गया कि उसकी किसी दूसरी लड़की से शादी पक्की हो गई है। आरोपी फरार है। दोनों की दोस्ती शादी समारोह में करीब डेढ़ साल पहले हुई थी।

 

अयोध्या नगर थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी ने बताया कि ओल्ड मिनाल रेसीडेंसी निवासी 27 वर्षीय युवती डेंटिस्ट है। उसने बताया कि डेढ़ साल पहले एक शादी समारोह में उसकी दोस्ती मोनिल कुलपारिया से हुई थी। यह पहचान जल्द ही दोस्ती और बाद में प्रेम-प्रसंग में बदल गई। दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे। मोनिल ने महिला डाॅक्टर को शादी का झांसा दिया।

 

5 अगस्त 2021 को मोनिल महिला डॉक्टर के मिनाल रेसीडेंसी स्थित घर पहुंचा। आरोपी ने उसे शादी का वादा कर रेप किया। इसके बाद महिला डॉक्टर कोलार इलाके में रहने चले गई। आरोपी ने कोलार में भी उसके साथ रेप किया। हाल ही में महिला डॉक्टर को पता चला कि मोनिल किसी दूसरी युवती से शादी करने की तैयारी कर रहा है। यह पता चलने पर जब मोनिल से शादी की बात कही गई तो उसने शादी करने से मना कर दिया। महिला डॉक्टर ने मामले की शिकायत कर दी। टीआई नीलेश अवस्थी ने बताया कि आरोपी के पेशे के बारे में अभी जानकारी नहीं है।