युवक ने महिला से चाकू की नोक पर रातभर किया दुष्कर्म

Author Picture
By Sharma Published On: July 8, 2022

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के बामोर कलां थाना इलाके के नयागांव में एक युवक ने महिला को रातभर बंधक बनाया और कट्टे की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी एक धर्म विशेष का होने से हिंदू संगठन भी सक्रिय हो गए। उन्होंने थाने पहुंचकर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

 

 

मामला बामोर कलां में रहने वाली एक आदिवासी महिला का है। वह कुछ महीने से अपने मायके में रह रही थी। उसका पति बाहर मजदूरी करने गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले नईम खान का घर में आना-जाना था। रोज सुबह-शाम परिवार के साथ उठता-बैठता था। नईम खान ने महिला को बातों में फुसलाया और खेतों पर घूमने के लिए राजी कर लिया। घुमाने के बहाने आरोपी महिला को जंगल ले गया, जहां उसके साथ जबरदस्ती करने लगा।

 

जानकारी के अनुसार बात दे की महिला ने इसका विरोध किया और मौके से भागी तो आरोपी ने उसका पीछा किया और बीच रास्ते में महिला को पकड़ लिया। महिला को बंधक बनाकर कट्टे की नोक पर रातभर दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर बामोर कलां थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है।