गर्लफ्रेंड की नई प्रेमी को धमकाने गए युवकों ने की प्रेमी की हत्या

Author Picture
By Sharma Published On: May 23, 2022

इंदौर। इंदौर के आजाद नगर में रविवार देर शाम युवक की हत्या हो गया। इस वारदात में एक गैरेज संचालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। गैरेज संचालक ने पुलिस को अलग-अलग तरह के बयान दिए इससे पुलिस को उस पर शक हुआ। लेकिन देर रात पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। हत्याकांड की वजह एक युवती थी। जिसे लेकर आपसी विवाद हुआ था।

 

 

टीआई इंद्रेश त्रिपाठी के मुताबिक घटना इंदिरा एकता नगर की है। यहां शुभम पुत्र राजकुमार बारोड़ निवासी जीवन की फेल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वहीं राजकुमार पुत्र नारायण सोनकर ने इस विवाद में खुद को पैर में चाकू मारकर घायल कर लिया। पुलिस ने देर रात राजा गोयल और राजकुमार सोनकर पर हत्या का केस दर्ज किया है। इस हमले में दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। परदेशीपुरा निवासी मृतक शुभम पर अलग-अलग थानों में पांच केस दर्ज हैं। वहीं घायल राजकुमार पर भी आजाद नगर थाने में केस दर्ज हैं।

 

 

पुलिस ने इस मामले में घायल राजकुमार की पत्नी ममता से पूछताछ की। ममता ने पुलिस को बताया कि शुभम (मृत) और उसके साथी राजकुमार पर हमला करने की तैयारी में थे। राजकुमार और शुभम के विवाद के पीछे एक युवती है। चाकूबाजी में घायल राजकुमार ने पुलिस को बताया कि शुभम ने उस पर हमला किया। इस दौरान मैंने उसे पकड़ लिया था। मैंने जैसे ही धक्का दिया शुभम गिरा और उसके हाथ में जो चाकू था वही शुभम के पेट में घुस गया। लेकिन जैसे ही पुलिस ने शुभम के हमला करने का कारण पूछा तो राजकुमार कोई जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस ने ममता और उसके बेटे से पूछताछ की।पुलिस के मुताबिक शुभम के दोस्त मोनू कंडारे निवासी नवलखा का एक युवती से प्रेम प्रसंग था। इसके बाद कुछ दिनों से युवती राजकुमार सोनकर के दोस्त राजा गोयल निवासी शांति नगर के साथ रहने लगी थी। इस बात को लेकर मोनू कंडारे और राजा गोयल में विवाद चल रहा था

 

 

रविवार शाम को मोनू कंडारे ने अपनी पूर्व गर्ल फ्रेंड से मोबाइल पर बात की थी। इस कॉल पर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। इससे गुस्सा होकर मोनू अपने दोस्त शुभम को रिक्शा में बैठाकर राजकुमार और राजा से बात करने पहुंचा था। बातचीत से शुरू हुए विवाद के बाद राजा ने शुभम पर हमला कर दिया। इसके बाद शुभम ने चाकू निकाला तो राजकुमार ने उसे छीनकर शुभम के पेट में ही मार दिया। शुभम की हालत गंभीर देखकर राजकुमार ने खुद को घायल कर लिया और नई कहानी बनाकर अस्पताल पहुंच गया।