जज के बंगले में चोरी,लगाए ये कीमती चीज चुराकर, पुलिस कर रही मामले की जांच

Author Picture
By Sharma Published On: January 10, 2022

अशोकनगर। अशोकनगर जिले में चोरों के हौसलें इतने बढ़ गए हैं कि जिले के सबसे बड़ी न्यायिक अधिकारी के घर पर ही हाथ साफ कर दिया। दरअसल चोर जिला जज सविता दुबे के सरकारी बंगले से चंदन का पेड़ काटकर ले गए। चोरों की हिम्मत देखिए कि वह पेड़ का तना तो अपने साथ ले गए लेकिन पेड़ का झाड़ पुलिस का मुंह चिढ़ाने के लिए वहीं छोड़ दिया

 

दरअसल बीती रात चोरों ने अशोकनगर में कोतवाली और कलेक्ट्रेट के पास ईसागढ़ रोड पर स्थित जिला एवं सत्र न्यायाधीश सविता दुबे के बंगले से चंदन का पेड़ काट लिया। घटना की सूचना पर एडिश्नल एसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। वहीं इतने बड़े अधिकारी के घर चोरी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

 

जानकारी के अनुसार बात दे कि चोरों ने रात में लगभग 3-4 बजे के करीब चोरी की घटना को अंजाम दिया है। हैरानी इस बात की है कि चंदन का पेड़ जिला जज के बंगले के दरवाजे के पास ही था और चोरों ने बड़े ही शातिर तरीके से इस पेड़ को काटा कि ना सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को ही पता चला। काटे गए पेड़ की कीमत करीब एक लाख रुपए आंकी जा रही है। साथ ही चोरों ने बंगले की चारदीवारी के पार कैसे पड़े के तने को पहुंचाया, ये भी हैरान करने वाला है।