इन राशियों पर ये 2 बड़े ग्रह होंगे मेहरबान, होगा धन लाभ

Author Picture
By Sharma Published On: March 1, 2023

राशि। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है। उसका प्रभाव सभी राशियों के जीवन में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। अगर कोई ग्रह अच्छी स्थिति में गोचर करता है, तो उसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं। 17 जनवरी को शनि ने राशि परिवर्तन किया था। फरवरी की शुरुआत में शुक्र ने मीन राशि में प्रवेश किया। अब, मार्च महीने में मंगल वृष राशि में भ्रमण करेंगे। इससे हंसा और मालव्य राजयोग बनेगा। वहीं, नियति पलट राजयोग भी बन रहा है, जो सभी राशि वालों के जीवन को प्रभावित करेगा। हालांकि 3 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें धन लाभ होगा और करियर में उन्नति के योग बनेंगे।

कर्क राशि

इस राजयोग से कर्क राशि के जातकों के शुभ दिन की शुरुआत होगी। गुरु स्वराशि मीन राशि में विराजमान है। इस दौरान आपको वाहन की प्राप्ति होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। पैतृक संपत्ति मिलने की भी संभावना है। धार्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। इस दौरान शेयर बाजार में लाभ होगा।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों का भाग्य बदलना तय है। वृश्चिक राशिवालों के पंचम भाव में यह योग बनने जा रहा है। इसे समृद्धि, प्रेम विवाह और धन का स्थान माना जाता है। इस अवधि में प्यार में सफलता मिलेगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। उच्च संस्थानों में प्रवेश पाने के इच्छुक बच्चों को सफलता मिलना संभव है।

मिथुन राशि

यह राजयोग करियर और व्यापार में अच्छा रहेगा। इस समय आपकी राशि से दशम भाव में हंस और मालव्य राजयोग बनने जा रहा है। शनि भी आपका भाग्य चमका सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बिजनेस प्लान में आपको मुनाफा मिल सकता है। वहीं देवगुरु और शुक्र ग्रह के प्रभाव से बेरोजगारों को नौकरी के प्रस्ताव मिलेंगे। सरकारी नौकरी करने वालों को विशेष लाभ मिलेगा