22 अप्रैल से इन 4 राशियों पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, होगा धन प्राप्त

Author Picture
By Sharma Published On: April 10, 2023

राशि। ग्रहों की स्थिति समय-समय पर बदलती रहती है। देवगुरु सभी ग्रहों में सबसे अधिक शुभ फल देते हैं। गुरु की कृपा होने पर समृद्धि और सदाचार मिलता है। 12 साल बाद देवगुरु मेष राशि में आने वाला है। बृहस्पति 22 अप्रैल को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। हालांकि यह गोचर 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा। आइए जानते हैं देवगुरु का राशि परिवर्तन किन राशिवालों को फायदा देगा।

 

देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपके लिए अच्छा हो सकता है। इस दौरान व्यापार में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। अचानक धन लाभ भी संभव है। निवेश से लाभ होगा। आपकी राशि का स्वामी शुक्र भी स्वराशि में है। शनि कर्म भाव और देवगुरु लाभ स्थान में विचरण कर रहे हैं। जिससे करियर में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

 

मिथुन राशि

कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। यह समय आपके लिए अच्छा है। किसी भी काम में सफलता मिल सकती है। धार्मिक गतिविधियों में दिलचस्पी बढ़ेगी। प्रेम संबंध में गहराई बढ़ेगी। नए उद्यम के लिए अच्छा समय रहेगा। आपकी जीवन शैली में सुधार होगा।

 

कर्क राशि

बृहस्पति का गोचर कर्क राशिवालों के लिए अच्छा हो सकता है। इस दौरान व्यवसायियों को लाभ हो सकता है। करियर में सफलता मिल सकती है। घर में व्यवस्थित माहौल रहेगा। काम से जुड़ा बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है। अगर होम लोन लेने की इच्छा है तो वह पूरी हो सकती है।

 

वृश्चिक राशि

बृहस्पति का गोचर आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। देवगुरु आपकी राशि के पंचम भाव में विराजमान होंगे। इस अवधि में संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। ससुराल पक्ष से भी धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। कमाई के रास्ते भी खुलेंगे।