MP के इन तीन जिले ने BJP के महापौर उम्मीदवारो की जीत, तो सिंगरौली में आप प्रत्याशी आगे

Author Picture
By Sharma Published On: July 17, 2022

भोपाल।नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण की मतगणना में खंडवा में भाजपा की महापौर प्रत्याशी अमृता यादव, बुरहानपुर में माधुरी पटेल, सतना में भाजपा के योगेश ताम्रकर ने जीत दर्ज की। इंदौर से भाजपा के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव कांग्रेस के प्रत्याशी संजय शुक्ला से आगे चल रहे हैं।

 

वही भोपाल में भाजपा की मालती राय आगे चल रही हैं। उज्जैन में भाजपा के महापौर प्रत्याशी मुकेश टटवाल कांग्रेस के महेश परमार से आगे चल रहे हैं। ग्वालियर में कांग्रेस की शाेभा सिकरवार आगे चल रही हैं। जबलपुर से कांग्रेस के जगत बहादुर सिंह, छिंदवाड़ा में कांग्रेस के विक्रम अहाके, सिंगरौली में आप की रानी अग्रवाल और सागर में भाजपा की संगीता तिवारी आगे चल रहे हैं। आज मध्य प्रदेश के 44 जिलों के 133 नगरीय निकाय (11 नगर निगम, 36 नगर पालिका और 86 नगर परिषद) में मतगणना जारी है। बुरहानपुर में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम के पार्षद प्रत्याशी रफीक अहमद ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने तीन विधायकों को नगरीय निकाय चुनाव में उतारा था, इंदौर से संजय शुक्ला, उज्जैन से महेश परमार और सतना से सिद्धार्थ कुशवाह; तीनों ही विधायक पीछे चल रहे हैं।