MP कोरोना की रफ्तार ये बड़ा बदलाव,24 घंटे में मिले इतने मामले

Author Picture
By Sharma Published On: February 3, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। 24 घंटे में 7430 नए संक्रमित मिले हैं। इंदौर से ज्यादा पॉजिटिव केस भोपाल में मिले है। वही प्रदेश में 5 दिन बाद फिर एक दिन में 9 मौतों ने चिंता बढ़ा दी है। इंदौर में सबसे ज्यादा 6, भोपाल में 2 और रतलाम में 1 मौत हुई है। इससे पहले 29 जनवरी को भी एक दिन में 9 कोरोना मरीजो की मौत हुई थी।बुधवार को प्रदेश में 80 हजार 530 जांच की गई। इसमें 7 हजार 430 नए संक्रमित मिले हैं। ठीक होने वालों की संख्या 8 हजार 409 है। प्रदेश में अब तक 9 लाख 88 हजार 533 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 9 लाख 24 हजार 931 ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 639 लोगों की जान जा चुकी है।

 

 

भोपाल में 1307, इंदौर में 1011, जबलपुर मे 408, विदिशा में 249, सागर में 239, रायसेन में 199, धार में 198, ग्वालियर में 192, हरदा में 186, दमोह में 178, उज्जैन में 158, होशंगाबाद में 155, मंडला में 150, बालाघाट में 149, सीहोर में 144, दतिया में 140, बैतूल में 127, खरगोन में 125, सिवनी में 125, राजगढ़ में 123, देवास में 113, रतलाम में 102 समेत अन्य जिलों में संक्रमित मिले है।

 

प्रदेश में 952 संक्रमित/ संदिग्ध मरीज अस्पताल में भर्ती है। इनमें से 180 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। भोपाल में 289 मरीज अस्पताल में भर्ती है। इनमें से 57 ऑक्सीजन पर है। वहीं, इंदौर में 215 मरीज अस्पताल में भर्ती है और उनमें से 87 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।