केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता लेकर सरकार का ये बड़ा फैसला

Author Picture
By Sharma Published On: January 4, 2022

भोपाल। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज है। देश के लाखों एम्पाइज तो जल्द ही नए साल को तोहफा मिलने वाला है। दरअसल केंद्र सरकार जल्द ही रुके हुए महंगाई भत्ता पर फैसला ले सकती है। जिसका सीधा लाभ 48 लाख कर्मचारियों और 60 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। वहीं जनवरी महीने में कर्मचारियों के वेतन में 4500 रुपए ज्यादा आ सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे। केंद्र सरकार कर्मचारियों को चिल्ड्रेन एजुकेशन अलाउंस की सुविधा देती है। अगर आपने इसके लिए क्लेम नहीं कर पाए हैं। तब इसे आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए कोई आधिकारिक दस्तावेज जमा नहीं करना है। कर्मचारी किसी ऑफिशियल डॉक्यूमेंट से अलाउंस का लाभ उठा सकते हैं।

 

सातवें वेतन आयोग के अनुसार सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के बच्चों को शिक्षा के लिए 2250 रुपए एजुकेशन अलाउंस देती है। पिछले साल कोरोना वायरस महामारी के कारण कर्मचारी क्लेम नहीं कर पाए थे। अब इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। सरकार के इस निर्णय से करीब 25 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा मिला था।

 

 

केंद्र के कर्मचारियों को दो बच्चों पर एजुकेशन अलाउंस मिलता है। यह अलाउंस प्रति बच्चा 2250 रुपए है। अगर किसी कर्मचारी के दो बच्चे है। तब उनके बैंक अकाउंट में 4500 रुपए आएंगे। भारत सरकार अपने कर्मचारियों को नए साल 2022 का तोहफा देने वाली है। कहा जा रहा है कि सरकार आठ महीने से रुके डीए को लेकर जल्द फैसला कर सकती है। कैबिनेट की बैठक में इसको लेकर चर्चा होगी।