MP में स्कूल खुलने को लेकर सरकार का ये बड़ा फैसला

Author Picture
By Sharma Published On: January 31, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बाद सरकार ने स्कूलों को 31 जनवरी तक बंद करने का निर्देश दिया था। गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार सुबह कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या घट रही है। आज सीएम शिवराज सिंह चौहान से चर्चा कर इस पर निर्णय लिया जाएगा कि स्कूलों में फिर से कक्षाएं शुरू की जाएं या नहीं।

 

इसके पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कोरोना संक्रमत स्थिति को लेकर बैठक में कहा था कि स्कूल खोलने का निर्णय दूसरे राज्यों में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखकर लिया जाएगा। मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर शहर में कोरोना संक्रमण के केस कम हो रहे हैं। फरवरी महीने में कोरोना संक्रमण में और कमी आने की संभावना है।

 

मध्य प्रदेश शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने आपात बैठक बुलाई है, शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आवास पर बुलाया। एक फरवरी से स्कूल खोलने को लेकर बैठक हो रही है, मंत्री थोड़ी देर में फैसले को लेकर जानकारी देंगे।