30 साल बाद बन रहा ये संयोग, इन 3 राशियों के लिए 2024 होगा लाभकारी   

Author Picture
By Sharma Published On: December 20, 2023

इंदौर। हर महीने ग्रह अपनी स्थिति में परिवर्तन करते हैं। जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव 12 राशियों पर पड़ता है। प्रत्येक ग्रह का गोचर समय भिन्न होचा है। एक राशि में कई बार एक से अधिक ग्रह विराजमान होते हैं। साल 2024 में शनि और मंगल की युति होगी। दोनों ग्रहों का मिलन 30 साल बाद होगा।

 

मिथुन राशि

शनि और मंगल की युति मिथुन राशिवालों के लिए लाभकारी हो सकती है। मन के कार्य समय पर पूरे होंगे। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। रुकी हुई योजनाएं दोबारा शुरू हो सकती हैं। सफलता मनोबल को ऊंचा रखेगी।

 

तुला राशि

शनि और मंगल की युति से करियर और आर्थिक स्थिति में लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। जीवन में चल रही समस्याएं सुलझ सकती हैं। कठिन कार्यों को निपटाने में सक्षम रहेंगे। नकारात्मक गलतफहमियां दूर होंगी। अगर अविवाहित है तो अच्छा रिश्ता आ सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

 

 

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए अच्छे समय की शुरुआती होगी। कोई खास उपलब्धि हासिल हो सकती है। शनि और मंगल की युति से सामाजिक दायरा बढ़ेगा। जैसा सोचेंगे वैसे ही परिणाम मिलेंगे। पुरानी बातों को छोड़कर नवीन काम की ओर बढ़ना लाभदायक रहेगा।