MP के ये हो सकते है नए DGP, 4 मार्च को पूरा हो जाएगा जौहरी का कार्यकाल

Author Picture
By Sharma Published On: March 2, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में अगला पुलिस महानिदेशक कौन होगा, इसको लेकर अभी सरकार की ओर से स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन वर्तमान DGP विवेक जौहरी का कार्यकाल खत्म होने में दो दिन ही बचे है। इस बीच नए DGP की रेस में आगे चल रहे 1987 बैच के IPS सुधीर सक्सेना को भारत सरकार ने प्रतिनियुक्ति से वापस भेजने का आदेश जारी कर दिया है। अब पूरी संभावना है कि राज्य सरकार उन्हें मध्य प्रदेश का अगला DGP नियुक्त करेगी।

 

आपको बतादें की सुधीर कुमार सक्सेना वर्तमान में केंद्रीय सचिवालय में सचिव (सुरक्षा) के पद पर पदस्थ हैं। वहीं वर्तमान DGP विवेक जौहरी का कार्यकाल 4 मार्च को पूरा होने वाला है।