शिवराज के इस मंत्री को बेसहारा मवेशी ने मारी टक्कर,तिरंगा फहराते समय

Author Picture
By Sharma Published On: January 26, 2022

भिंड। भिंड जिले में परेड मैदान पर आयाेजित गणतंत्र दिवस समाराेह में प्रभारी मंत्री गाेविंद सिंह राजपूत ने तिरंगा फहराया। इस दाैरान ऐसा कुछ हुआ कि पुलिस एवं प्रशासनिक अफसराें के हाेश उड़ गए। दरअसल यहां पर समाराेह के दाैरान अचानक कुछ बेसहारा मवेशी मैदान में घुस आए। मैदान पर तैनात स्टाफ एवं पुलिस के जवानाें ने उन मवेशियाें काे पकड़ने का पूरा प्रयास किया लेकिन काेई उन्हें राेक नहीं पाया। हालांकि कुछ देर बाद जब मवेशी अपने आप ही मैदान से निकल गए तब लाेगाें ने राहत की सांस ली।

दरअसल भिंड जिले में बेसहारा मवेशी पहले से आमजन के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। नगर पालिका भी इस मामले में अब तक काेई ठाेस कार्रवाई नहीं कर सका है। बुधवार काे गणतंत्र दिवस समाराेह के दाैरान ताे हद ही हाे गई। यहां जब प्रभारी मंत्री गाेविंद सिंह राजपूत ध्वजाराेह के बाद सीएम के संदेश का वाचन कर ही रहे थे कि तभी एक बेसहारा सांड एवं गाय अंदर मैदान में पहुंच गए। बेसहारा मवेशी इधर-उधर मैदान में दाैड़ लगाने लगे। ऐसे में मैदान में सीएम का संदेश सुन रहे लाेगाें के भी चाेटिल हाेने की आशंका थी।

इसके चलते मैदान पर तैना स्टाफ एवं पुलिस के जवानाें ने बेसहारा मवेशियाें काे पकड़ने के लिए प्रयास शुरू किए, लेकिन सांड गाय काे पकड़ना उनके लिए भी खासा मुश्किल हाे रहा था। काफी देर तक मैदान में दाैड़ लगाने के बाद बेसहारा मवेशी अपने आप ही मैदान के बाहर निकल गए। जिसके बाद पुलिस एवं प्रशासन ने राहत की सांस ली। वहीं कुछ लाेगाें ने इसका वीडियाे भी बनाया है जाे तेजी से इंटरनेट मीडिया पर वायरल हाे रहा है।