ओमिक्रोन का ये नए वैरिएंट सबसे ज्यादा खतरनाक,जानिए

Author Picture
By Sharma Published On: January 27, 2022

नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Corona Virus) का कहर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। यह वायरस लगातार अपने वैरिएंट बदल रहा है। दिसंबर 2021 ओमिक्रोन वैरिएंट (Omicron Variant) के केस सामने आने लगे थे। हालांकि अब इसके नए वंशज का पता चला है। वैज्ञानिकों ने नए वर्जन का नाम BA.2 रखा है। यह 40 देशों में मिल चुका है और ओमिक्रोन से भी ज्यादा तेज माना जा रहा है। इसकी जेनेटिक संरचना के कारण पहचान करना अधिक मुश्किल है। कुछ साइंटिस्टों ने कहा कि यह वर्जन अधिक संक्रामक हो सकता है।

 

पिछले साल नंवबर में कई देशों में BA.2 वैरिएंट के 15 हजार जेनेटिक सीक्वेंस मिले हैं। मंगलवार तक अमेरिका में इसके 96 मामले सामने आए हैं। डॉक्टर विसली लॉन्ग, जिन्होंने BA.2 के तीन केस की पहचान की। उन्होंने कहा, ‘फिलहाल यह पता नहीं चला कि ओमिक्रोन वैरिएंट के इस वर्जन की शुरुआत कहां से हुई है।’ हालांकि यह म्यूटेंट एशिया और यूरोप में बहुत सामान्य हो गया है। डेनमार्क में 45 फीसद केस इसी वर्जन के है।

 

BA.2 वैरिएंट में काफी म्यूटेशन हैं। इनमें 20 म्यूटेशन स्पाइक प्रोटीन में है। इसमें अतिरिक्त जेनेटिक बदलाव हुए हैं, जो शुरुआती वर्जन में नहीं थे। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने ओमिक्रोन वैरिएंट पर चिंता जताई है। यह कोविड-19 का काफी जानलेवा म्यूटेंट वर्जन है। कई देशों की हेल्थ एजेंसी ने कहा कि BA.2 वैरिएंट की जांच प्राथमिकता के आधार पर होनी चाहिए। नए वर्जन में जेनेटिक लक्षण नहीं है। जिस कारण इसकी पहचान करना थोड़ा मुश्किल है। हालांकि पीसीआर टेस्ट के जरिए अब पहचान की जा सकती है।