सपना चौधरी के इस गाने ने मचाया धमाल, 11 करोड़ पार व्यूज,ये देखें

Author Picture
By Sharma Published On: November 28, 2021

नई दिल्ली। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने फैंस के दिलों पर एक अलग जगह बनाई है। सपना अपने फोटोज और वीडियो को लेकर भी सुर्खियों में रहती है। उनका हर गाना रिलीज होते ही वायरल हो जाता है। 20 जनवरी 2021 को उनका सॉन्ग ‘लोरी’ रिलीज हुआ था। इससे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। इस गाने को अब तक 110 मिलियन यानी 11 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

 

लोरी गाने को सिमरन बुमराह ने गाया है। वहीं लिरिक्स संजीत सरोहा और म्यूजिक मोहन पांचल ने दिया था। इस गाने डायरेक्शन जीत घंघास ने किया है। सॉन्ग में सपना चौधरी और उनके बच्चे के बीच एक प्यारा-सा रिश्ता दिखाया गया है। लोरी गाना गांव की पृष्ठभूमि को दर्शाता है। सपना गाने में बच्चे को संभालने के साथ घर के काम करती नजर आती हैं।

 

हाल ही में सपना चौधरी का विवेक राघव के साथ म्यूजिक वीडियो ‘अलट पलट’ रिलीज हुआ था। इस सॉन्ग को भी यूजर्स ने काफी पसंद किया है।