आज केंद्रीय मंत्री सिंधिया का ग्वालियर दौरा, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Author Picture
By Sharma Published On: February 21, 2022

ग्वालियर। ग्वालियर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 2 दिवसीय दौरे पर सोमवार रात 8:15 बजे ग्वालियर आएंगे। वे यहां रात्रि विश्राम करेंगे। मंगलवार को सुबह 10 बजे कारगिल शहीद नरेंद्र सिंह राणा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। 10:30 बजे सिरोल में जिला पंचायत भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से शिवपुरी जिले के पिछोर जाएंगे। यहां विभिन्न कार्यक्रमों के साथ स्व. लक्ष्मीनारायण गुप्ता के परिजनों से मुलाकात करेंगे।

 

इसके बाद वे दमोह जिले के कुंडलपुर के लिए रवाना होंगे। सिंधिया जलालपुर स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट नहीं जाएंगे। यहां थर्स्ट ब्लॉक का काम पूरा हो गया है। अब 24-25 फरवरी में प्लांट से एक बार फिर से टंकियों को भरने की तैयारी है। पहले यहां सिंधिया को 24 फरवरी को पहुंचना था।