आज CM शिवराज धार जिले में चुनावी सभाओं को करेंगे संबोध‍ित

Author Picture
By Sharma Published On: January 15, 2023

धार । जिले के स्थानीय नगरीय निकाय चुनावों में कार्यकर्ता सम्मेलन एवं रोड शो के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और भाजपा के राष्‍ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का 15 जनवरी को धार जिले के प्रवास पर रहेंगे।

 

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के दौरा कार्यक्रम अनुसार दोपहर 1 बजे मनवार में , दोपहर 3 बजे नगर में रोड शो एवं मोतीबाग चौक पर सभा होगी। सीएम शाम 5 बजे पीथमपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन एवं रोड शो में शामिल होंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, संगठन जिला प्रभारी शयम बंसल, प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, धार विधायक नीना विक्रम वर्मा, पूर्व मंत्री रंजना बघेल सहित अनेक भाजपा वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा 15 जनवरी को जिले के नगर परिषद डही में सुबह 11 बजे, कुक्षी में 12 बजे और धरमपुरी में दोपहर 3 बजे कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय धामनोद में सुबह 11 बजे, राजगढ़ में दोपहर 2 बजे और सरदारपुर नगर परिषद में दोपहर 3 बजे रोड शो करेंगे।