आज किसानों को मिलेगी ये बड़ी सौगात, सीएम ट्रांसफर करेंगे इतनी राशि

Author Picture
By Sharma Published On: February 17, 2022

भोपाल। आज एमपी के किसानों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है, आज प्रदेश के किसानों को ओलावृष्टि और बारिश से प्रभावित हुई फसलों की राहत राशि मिलने जा रही है, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सिंगल क्लिक के माध्यम से एक लाख 46 हजार से ज्यादा किसानों के खाते में राहत राशि ट्रांसफर करेंगे।

सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के एक लाख 46 हजार से अधिक किसानों को 202 करोड़ 90 लाख रुपए फसल-क्षति राशि का सिंगल क्लिक से ट्रांसफर करेंगे।यह कार्यक्रम वर्चुअली आयोजित होगा,प्रदेश में बीते दिनों असमय बारिश ओलावृष्टि से 23 जिले के किसानों की फसलों को नुकसान हुआ था। प्रदेश में एक लाख 34 हजार 19 हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें प्रभावित हुई थी। जिसके सर्वे के बाद प्रभावित किसानों को फसल क्षति की राशि का वितरण किया जा रहा है।

बता दें कि जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 12 फरवरी को फसल बीमा की राशि ट्रांसफर की थी, उन्होंने तब ही इस बात के संकेत दिए थे वह ओलावृष्टि और राहत राशि का ट्रांसफर भी जल्द ही करेंगे। क्योंकि सीएम ने तभी सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए थे कि ओलावृष्टि से हुए फसल नुकसान का तत्काल सर्वे करवाए और किसानों को जल्द ही राहत राशि दी जाएगी। 12 फरवरी को ट्रांसफर हो चुकी है फसल बीमा राशि, सीएम शिवराज ने किसानों के खाते में 12 फरवरी को फसल बीमा की राशि ट्रांसफर कर दी है। सीएम शिवराज ने 49 लाख किसानों के खाते में 7618 करोड़ रुपए ट्रांसफर की थी। जबकि अब किसानों के खाते में 16 फरवरी को ओलावृष्टि की राहत राशि भी ट्रांसफर की जाएगी।