मामा के बेटे ने 2016 से अब तक कई बार छात्रा से किया दुष्कर्म

Author Picture
By Sharma Published On: May 4, 2022

इंदौर। शहर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। नाबालिग छात्रा ने अपने मामा के बेटे के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। छात्रा ने कहा है कि वह मामा के घर रहकर पढ़ाई करती थी, इसी दौरान मामा का बेटा उससे अश्लील हरकत करता था। उसने कई बार दुष्कर्म भी किया।

पुलिस ने बताया कि कक्षा 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने रिपोर्ट लिखाई है। वह 2016 से अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। वहीं पर ममेरा भाई भी रहता था। जब कभी छात्रा अकेली रहती तो मामा का बेटा उससे अश्लील करता। लॉकडाउन के दौरान उसने कई बार दुष्कर्म किया। इस सत्र में जब 11वीं की पढ़ाई के लिए वापस मामा के घर लौटी तो ममेरा भाई फिर से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। इस पर मां को पूरी बात बताई।

 

 

बाद में माता-पिता के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई। पुलिस के अनुसार आऱोपी युवक छात्रा से उम्र में सात साल बड़ा है। उसने स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली है और वह नौकरी तलाश रहा है। छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जब उसकी उम्र कम थी तब उसे गंदी हरकतों के बारे में जानकारी नहीं थी लेकिन धीरे-धीरे पता लगा। छुट्टियों में अपने घर चली जाती थी लेकिन जब वापस लौटती तो मामा का बेटा उसे परेशान करता और शारीरिक संबंध बनाता। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।