सरकारी बंगले में पहली बार रहने आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

Author Picture
By Sharma Published On: May 10, 2022

भोपाल।केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को भोपाल के सरकारी बंगले में गृह प्रवेश कर लिया। बी-5, श्यामला हिल्स पर ढाई एकड़ में फैले बंगले के रिनोवेशन में 16 महीने लगे। यह पहला सरकारी बंगला है, जिसका दरवाजा महलनुमा बनाया गया है

 

सिंधिया अपने निवास में हरे रंग के बड़े दरवाजे से प्रवेश करेंगे। इसके दोनों हिस्सों पर कोने वाली दीवार में राजघराने के ध्वज वाले सर्प निशान की आकृति बनाई गई है। प्रदेश में भोपाल में पहली बार सिंधिया सरकारी आवास में रहेंगे।ज्योतिरादित्य सोमवार शाम 4.30 बजे पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया और बेटे महाआर्यमन के साथ भोपाल पहुंचे। यहां से श्यामला हिल्स सरकारी बंगले पर पहुंचे। सिंधिया ने बंगले में विधिवत पूजन किया। इसके लिए ग्वालियर से राजपुरोहित आए थे, जिन्होंने विशेष पूजा करवाई।

 

भाजपा सरकार बनने के 10 महीने बाद बंगला अलॉट सिंधिया ने कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष बनने के बाद विधानसभा चुनाव (वर्ष 2018) के पहले भाजपा सरकार में बंगला मांगा था। चुनाव बाद कांग्रेस सरकार आ गई। 15 महीने सरकार चली, लेकिन बंगला फाइनल नहीं हो पाया।

 

उमा और दिग्विजय के आवास से बड़ा है बंगला दोबारा भाजपा सरकार बनने के 10 महीने बाद जनवरी 2021 में नया बंगला अलॉट किया गया। करीब 16 महीने में रिनोवेशन के बाद शिफ्ट हुए है।सिंधिया का बंगला उमा भारती और दिग्विजय सिंह के बंगले से बड़ा है। सिंधिया उमा के पड़ोसी हैं, जबकि दिग्विजय सिंह तीन बंगले छोड़कर रहते हैं। श्यामला हिल्स पर सीएम शिवराज सिंह चौहान का बंगला भी है।