लिव इन रिलेशनशिप का अनोखा मामला, 67 साल की महिला को छोटे लड़के से हुआ प्यार

Author Picture
By Sharma Published On: March 23, 2022

ग्वालियर। लिव इन रिलेशन का एक अनोखा मामला सामने आया है जहां 67 साल की रामकली 28 साल के भोलू के साथ जिला न्यायालय में पहुंची और लिव इन रिलेशन संबंधी दस्तावेजों को नोटराइज्ड कराया। मुरैना जिले के कैलारस के रहने वाले 67 साल की रामकली को 28 साल के भोलू से प्यार हो गया। दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं लेकिन शादी के बंधन में नहीं बंधना चाहते हैं।

दोनों ने लिव इन रिलेशन को चुना है। लिहाजा रामकली और भोलू ग्वालियर के जिला अदालत पहुंचे और दोनों ने लिव इन रिलेशन की नोटरी कराई। रामकली और भोलू का कहना है कि दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं और साथ रहना चाहते हैं। दोनों बालिक हैं लिव इन रिलेशन में रहने के दौरान भविष्य में किसी तरह का विवाद ना हो इसके लिए विभिन्न रिलेशन की नोटरी कराने आएं हैं। ग्वालियर के एडवोकेट दिलीप अवस्थी ने बताया कि आजकल महिला और पुरुष जब लिव इन रिलेशन में रहते हैं तो कई बार उनके बीच मतभेद होने लगते हैं। जब लिव इन जोड़े की जाति अलग हो या फिर उम्र में फासला हो तो ऐसे लिव इन जोड़ों के बीच विवाद ज्यादा होते हैं।

वहीं कई जोड़े एक दूसरे की नौकरी को लेकर भी अहम का टकराव होने लगता है। फिर मामले थाने तक पहुंचते हैं। यही वजह है कि ऐसे जोड़े विवादों से बचने के लिए लिव इन रिलेशन की नोटरी तैयार कराते हैं। हालांकि कानूनी रूप से ऐसे दस्तावेज का कोई औचित्य नहीं होता। कांटेक्ट एक्ट केवल मुसलमानों में ही मान्य होता है। हिंदुओं के लिए नहीं है, क्योंकि विवाह अनुबंध की श्रेणी में नहीं आता है।