Valentine : प्रियदर्शनी राजे को पहली नजर में ही दिल दे बैठे थे सिंधिया, फिर बनी महारानी

Author Picture
By Sharma Published On: February 15, 2022

ग्वालियर। ग्वालियर रियासत के महाराज और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी पत्नी प्रियदर्शनी की। इस खूबसूरत जोड़ी के बारे में बहुत कम लोगों को पता होगा कि शादी से पहले तीन साल तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी सिंधिया गुजरात के बड़ौदा, गायकवाड़ मराठा राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। साल 1991 में दोनों की पहली मुलाकात एक दोस्त की पार्टी में हुई थी। पहली नजर में ही प्रियदर्शनी से सिंधिया को प्यार हो गया था। तब सिंधिया स्टेनफोर्ड हार्वर्ड से ग्रेजुएशन कंप्लीट कर लौटे थे।

 

इतने साल तक चली मुलाकात

 

उस पार्टी में मिलने के बाद करीब तीन साल तक दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला चलता रहा। इसके बाद 12 दिसंबर 1994 को उनकी शादी हो गई। बेशक इनकी अरैंज मैरिज है, लेकिन पहली मुलाकात में ही वे एक-दूसरे से को दिल दे बैठे थे।

 

यह रही खास चर्चा

 

कहा जाता है कि प्रियदर्शनी जब महज 13 साल की थीं, तब उनकी मुलाकात ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया से हुई थी। उसी समय ज्योतिरादित्य की मां ने राजकुमारी प्रियदर्शनी को ग्वालियर राजघराने की बहू के रूप में चुन लिया था। प्रियदर्शनी की प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के फोर्ट कॉन्वेंट स्कूल से हुई है। उसके बाद उन्होंने सोफिया कॉलेज फॉर वुमन से पढ़ाई की। चुनावों में सिंधिया के चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतरती रही हैं। ज्योतिरादित्य और प्रियदर्शनी के दो बच्चे हैं। बेटा महाआर्यमन और बेटी अनन्या। फेमिना ने 2012 में देश की 50 सबसे खूबसूरत महिलाओं में प्रियदर्शनी को शामिल किया था। इसके अलावा 2008 में उन्हें बेस्ट ड्रेस्ड हॉल ऑफ फेम लिस्ट में भी जगह मिली थी।