दोस्त की बीबी से 6 साल से कर रहा था रेप, अब दर्ज़ हुई FIR

Author Picture
By Sharma Published On: January 19, 2022

ग्वालियर। ग्वालियर में एक विवाहिता को उसके पति का दोस्त पिछले 6 साल से हवस का शिकार बना रहा था। छह साल पहले 15 अक्टूबर 2015 के दिन पति के दोस्त ने पहली बार विवाहिता के साथ उसके घर मे आकर रेप किया था। उसके बाद से जान से मारने की धमकी देकर छह साल से रेप कर रहा था, सोमवार को महिला ने अपने पति को दास्तान सुनाई, जिसके बाद पति के साथ थाने जाकर FIR दर्ज कराई।

 

दोस्त की बीबी को बनाया हवस का शिकार

 

माधौगंज थाना में विवाहिता ने शिकायत दर्ज कराई है। शीतला कालोनी में रहने वाली 28 साल की ने बताया कि ग्वालियर के गुडागुड़ी का नाका इलाके में रहने वाला सुनील जादौन उसके पति का दोस्त है। 15 अक्टूबर 2015 के दिन सुनील उसके किराए के मकान में मिलने आया था, उस वक्त पति बाहर गए थे, लिहाज़ा उनका इंतजार के बहाने सुनील घर के अंदर आ गया। उस दौरान सुनील ने विवाहिता को अकेला देख दबोचकर रेप किया। विवाहिता ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकियां देकर जुबान बन्द रखने को कहा।

 

पति को सुनाई दास्तान, पुलिस कराई FIR

 

रेप के बाद विवाहिता बदनामी के डर से चुप रही, सुनील ने विवाहिता के साथ लगातार सम्बंध बनाता रहा। इस दौरान सुनील ने विवाहिता को उसके पति से छुटकारा दिलाकर खुद से शादी करने का वादा किया। लेकिन छह साल तक विवाहिता को रेप का शिकार बनाने के बाद उसे छोड़ दिया। सुनील ने आना बंद किया तो पीड़िता उसके कमरे पर पहुंची। यहां सुनील ने विवाहिता को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट कर शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद विवाहिता ने सुनील की करतूत पति को बताई और थाने पहुंची। माधौगंज पुलिस ने आरोपी सुनील के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, वहीं उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।