फिर बदला मौसम का मिजाज, MP सहते इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

Author Picture
By Sharma Published On: February 13, 2022

नई दिल्ली। देश के उत्तर पश्चिमी राज्यों में खिलती धूप ने लोगों को ठंड से बीते दिनों थोड़ी राहत दी। लेकिन अब तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को आसमान साफ रहा है। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिककम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। आईएमडी के अनुसार आज (रविवार) भी राजधानी में धूप खिली रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक धूप निकलने की संभावना है। हालांकि तेज हवाएं भी चलती रहेंगी। आईएमडी के अनुसार इन प्रदेशों में चलने वाली हवाओं की रफ्तार 25 से 35 किमी हो सकती है। वहीं कुछ दिनों तक कोहरा छाया रह सकता है। मौसम विभाग ने सिक्किम और पश्चिम बंगाल में रविवार को बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है। आईएमडी के अनुसार कश्मीर के कई जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। 14 और फरवरी फरवरी को कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। वहीं तमिलनाडु के दक्षिणी तटीय इलाकों में अगले दो दिनों तक भारी बरसात हो सकती है। उप हिमालयी क्षेत्र, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की वर्षा की उम्मीद है।

 

इधर स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले सप्ताह पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड के साथ दक्षिण पूर्व प्रदेश के इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। 15 फरवरी को मप्र में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है। जिससे पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश देखी जाएगी। 16 फरवरी को बिहार और झारखंड के दक्षिण हिस्सों में भी बारिश होगी।