MP में बदला मौसम का मिजाज,इस जिलों में भारी बारिश चेतावनी

Author Picture
By Sharma Published On: February 3, 2022

ग्वालियर। फरवरी शुरू होते ही मौसम में तेजी से बदलाव आया है। दो दिन से दोपहर में धूप में ज्यादा देर तक लोग बैठ नहीं पा रहे हैं। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार को हल्के-हल्के बादल छाए रहे। पिछले साल की तुलना में 2 फरवरी को अधिकतम तापमान कम रहा। पिछले वर्ष 2 फरवरी को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री दर्ज हुआ था, जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज हुआ।

जानकारी के अनुसार बात दे शुक्रवार को ग्वालियर में बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि 6 फरवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होगा। जिससे अरब सागर से अंचल की ओर नमी आएगी और बादल छाएंगे। बुधवार को पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 1 डिग्री गिरावट के साथ 27 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री बढ़त के साथ 8.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक रहा।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से गुरुवार से बादल छाएंगे। अंचल के कुछ जिलों में 3 से 4 फरवरी के बीच बूंदाबांदी हो सकती है।