MP में फिर बदलेगा मौसम, इन जिले में बारिश के आसार

Author Picture
By Sharma Published On: February 22, 2022

भोपाल।मध्यप्रदेश में बदलते मौसम के कई रंग नजर आ रहे हैं। पमचढ़ी-मंडला में 8 से नीचे पारा रहा, तो सागर और सिवनी में न्यूनतम तापमान 15 के पार पहुंच गया। भोपाल-इंदौर में भी रात का पारा 13 डिग्री के ऊपर चला गया। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि आज से नया सिस्टम बन रहा है। इसके असर के कारण ही प्रदेश भर के तापमान में इतना अंतर हो रहा है।

 

तीन दिन तक इसी तरह मौसम बना रहेगा। 24 फरवरी से फिर मौसम बदलेगा और प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मुख्य रूप से जबलपुर संभाग में इसका असर रहेगा। प्रदेश के अन्य इलाकों में इसका ज्यादा असर नहीं दिखेगा।

 

पीके साहा ने बताया कि आज से पाकिस्तान से हवाएं आ सकती हैं। इससे पाकिस्तान और राजस्थान क्षेत्र में चक्रवात सक्रिय हो सकता है। इससे नया सिस्टम आज से बनेगा। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन समेत प्रदेश के अधिकांश इलाकों में इसका ज्यादा असर नहीं रहेगा, लेकिन जबलपुर संभाग में इसका प्रभाव रहेगा। इसके कारण 24 से 26 फरवरी के बीच कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं हल्के बादल छा सकते हैं। अब ठंड ज्यादा नहीं होगी, लेकिन सुबह-शाम को हल्की ठंड बनी रहेगी। अगले दो दिन तक दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी।

 

प्रदेश भर में तापमान में काफी अंतर रहा। जबलपुर संभाग, छिंदवाड़ा, पचमढ़ी और रायसेन में तापमान लुढ़क गया। सागर, भोपाल, इंदौर समेत अधिकांश इलाकों में तापमान 4 डिग्री तक बढ़ गया।