पत्नी ने खोली पति की ये बड़ी पोल,तंग आकर अफसरों को बुलाया

Author Picture
By Sharma Published On: January 20, 2022

रतलाम। रतलाम में पत्नी ने अपने मिलावटखोर पति की खुद ही पोल खोल दी। महिला का पति उसे प्रताड़ित करता था। इसी से तंग आकर उसने ये कदम उठाया। पत्नी ने फूड अफसरों को बुलाकर कहा कि पति 8 साल से नकली घी बना रहा है। जिसके बाद मौके पर पहुंचे फूड अफसरों ने 38 किलो नकली घी जब्त किया। जिसके नमूने सेंट्रल लैब में जांच के लिए भेजे जाएंगे। छापे के बाद पति फरार हो गया। मोमिनपुरा की रहने वाली मीना व्यास और उसके पति सुनील व्यास के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था।

 

बुधवार रात मीना का पति सुनील से किसी बात काे लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के बीच मामला शांत करा दिया। लेकिन थोड़ी देर बाद विवाद फिर शुरू हो गया। कुछ देर बाद मीना ने खाद्य विभाग को शिकायत कर दी कि उसका पति सुनील व्यास नकली घी बनाता है। इस पर टीम के अफसर दुकान पर पहुंचे। महिला ने मीडियाकर्मियों को भी मौके पर बुलवा लिया। इसके बाद दुकान पर ही अफसरों के सामने दोनों झगड़ने लगे। महिला ने पति पर कई लड़कियों से मिलने-जुलने का आरोप भी लगाया। घटना के बाद सुनील व्यास फरार हो गया।

 

इस कपल की शादी 15 साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। मीना का आरोप है कि सुनील उसके साथ आए दिन मारपीट करता है। जिसमें सास-ससुर भी साथ देते हैं। नकली घी बनाने का काम सुनील पिछले 8 साल से कर रहा है। मीना ने बताया कि इससे पहले भी उसने एक-दो बार शिकायत की थी, लेकिन सुनील नकली घी छिपा देता था। इस बार उसने चुपचाप किसी को बिना बताए शिकायत कर दी।