जयपुर से बागेश्वर धाम अर्जी लगाने पहुंची महिला की हुई मौत

Author Picture
By Sharma Published On: February 16, 2023

छतरपुर। जिले के गढा गांव स्थित बागेश्वर धाम में जयपुर से अर्जी लगाने आई महिला की मौत हो गई। महिला के पति का कहना है कि उनकी पत्नी पिछले कुछ समय से बीमार थी। बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने के लिए आए थे। हालांकि महिला के पति ने बताया कि सुबह पत्नी पूरी तरीके से ठीक थी। उन्होंने खाना भी खाया। अर्जी लगने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

 

राजस्थान जयपुर निवासी देवेंद्र सिंह, पत्नी नीलू सिंह के साथ बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने आई थे। नीलू बीमार रहती थीं, इसीलिए वो बागेश्वर धाम आईं थीं। देवेंद्र सिंह का कहना है सुबह पत्नी ठीक थी।, खाना भी खाया था। पंडाल में अर्जी का नंबर नहीं लग पाया उससे पहले ही मौत हो गई। इसी तरह बागेश्वर धाम में आई उत्तरप्रदेश की एक महिला की मौत की खबर है। बताया जाता है कि यह महिला भी बीमार थी और बागेश्वर धाम में परिक्रमा लगाने के लिए आई थीं हालांकि उसके पति का कहना है कि वह काफी समय से बीमार थी।

 

 

उल्लेखनीय है कि इन दिनों बागेश्वर धाम और यहां के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देश भर में काफी चर्चित हैं। साथ ही बागेश्वर धाम में इन दिनों यज्ञ का आयोजन चल रहा है। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। ये श्रद्धालु देश के विभिन्न हिस्सों से आ रहे हैं।