साउथ अफ्रीका से आई महिला जबलपुर में लापता,नए वेरिएंट आशंका स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Author Picture
By Sharma Published On: November 29, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश में OMICRON वेरिएंट के मरीज मिलने की संभावना बढ़ गई है। दरअसल साउथ अफ्रीका से एक महिला जबलपुर आई है। दिल्ली से अलर्ट होने के बाद जबलपुर एयरपोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी है। जानकारी के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

 

 

जानकारी कर अनुसार बताया जा रहा है कि 34 वर्षीय महिला खुमो ओरीमेट सेलिन 18 नवंबर को जबलपुर आई थी। एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली होते हुए जबलपुर आई। वहीं साउथ अफ्रीका में नए वेरिएंट की पुष्टि होने के बाद महिला के कोरोना होने को लेकर हड़कंप मच गया है।

 

 

हालांकि राहत की बात यह है कि महिला में अभी कोरोना के कोई लक्षण नहीं और जबलपुर आए 11 दिन हो गए हैं। वहीं नियमों के तहत अब महिला का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। जिसके लिए अब जिला प्रशासन महिला का पता लगाने में जुट गया है। खुमो ओरीमेट सेलिन को लेकर एयर इंडिया से बात की गई है। एयर इंडिया सोमवार को उसके साथ यात्रा कर रहे यात्रियों की डिटेल साझा कर सकता है। ये जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सभी यात्रियों से संपर्क कर उनके सैंपल लेगा। खुमो ओरीमेट सेलिन का सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भी भेजा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को इस बारे में अलर्ट जारी किया और लोगों से महिला की जानकारी देने के लिए मदद मांगी। लोग ये जानकारी डॉ. विवेक ठाकुर-8962548384, डॉ. विभोर हजारी-9039095222 और डॉ. प्रियंक दुबे-9111007776 को दे सकते हैं। इसके अलावा सभी होटल ऑपरेटरों और गेस्ट हाउस वालों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है।