महिला से पति के दोस्तों ने किया गैंगरेप

Author Picture
By Sharma Published On: February 18, 2023

जबलपुर। पति की मौत के बाद अपने लिए किराए का मकान तलाश रहीं विधवा महिला से पति के ही चार दोस्तों ने गैंगरेप किया है। घटना संजीवनी नगर थाना की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर चारों ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। गुरुवार की शाम 32 वर्षीय महिला अपने पति की मौत के बाद संजीवनी नगर में किराए का मकान तलाश रहीं थी, उसी दौरान महिला के मृत पति के दोस्त मिलें और उसके साथ गैंगरेप किया।

 

 

पुलिस ने बताया कि कुछ माह पहले महिला के पति की मौत हो गई थी। महिला अब संजीवनी नगर में प्राइवेट जॉब करती है, इसलिए वह आसपास किराए का मकान तलाश रहीं थी। गुरुवार की शाम महिला को रास्ते में उसके पति के चार दोस्त मिलकर उससे बात करते है। चारों आरोपी कहते है कि हम लोग आपके पति के दोस्त थे, और हम आपको किराए का मकान दिलवा देंगे। इसके बाद चारों ही युवक महिला को अपने साथ लें गए और फिर शराब पीने के बाद बारी-बारी से गैंगरेप करते हैं। आरोपियों ने महिला को धमकी दी कि अगर किसी से कुछ बताया तो तुमको हम लोग पूरे शहर में बेइज्जत कर देंगे।

 

गुरूवार की रात महिला अपने माता-पिता के घर आई और परिजनों को घटना बताई। महिला ने शुक्रवार को संजीवनी नगर थाने में जाकर शिकायत की और पूरी आप बीती बताई। महिला ने पुलिस को बताया कि चारों ही युवकों को वह जानती थी। जब पति जीवित थे तो उनका घर आना-जाना होता था। महिला ने बताया कि मेरी मजबूरी का आरोपियों ने फायदा उठाया और मेरे साथ गैंगरेप किया। संजीवनी नगर थाना पुलिस ने चारों ही युवकों के खिलाफ गैंगरेप सहित कई अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई है।