महिला ने अपने घर में की चोरी फिर किया दुष्कर्म, ये है पूरा मामला

Author Picture
By Sharma Published On: November 27, 2022

ग्वालियर। ग्वालियर के बहोड़ापुर स्थित मोती झील पहाड़ी के पास रहने वाली एक महिला ने अपने साथ डकैती और दुष्कर्म की झूठी कहानी बनाकर पुलिस को भ्रमित कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला के ससुर उसके जेवर मांग रहे थे। जेवर सास-ससुर को नहीं देना पड़ें, इसलिए उसने यह झूठी डकैती और दुष्कर्म की कहानी पुलिस के सामने गढ़ी। पुलिस पूछताछ में महिला के बार-बार बयान बदलने से पुलिस किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच पा रही थी, फिर महिला बोली की उसके जेवर मायके में रखे हुए हैं।

 

इस पर पुलिस के गले यह बात नहीं उतरी। महिला की गोद में दूधमुंहा बच्चा था। जब महिला अधिकारियों ने महिला से 2 घंटे तक पूछताछ की तो उसने पुलिस के सामने सारी सच्चाई उजागर कर दी। उसने बताया कि उसके सास-ससुर उसके जेवर मांग रहे थे, इसलिए उसने यह झूठी कहानी रची थी।

 

शहर के बहोड़ापुर मोतीझील निवासी एक 23 वर्षीय महिला ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसके यहां रात को डकैती हुई है। डकैतों ने उसकी आबरू भी लूटी है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। डकैती और बलात्कार की सूचना से पुलिस अफसर सन्न रह गए थे। जब पूछताछ शुरू की तो महिला कभी लुटेरों की संख्या 20 बताती, तो कभी 10 से 12 बताती। महिला सोने चांदी के जेवरात गायब होने की बात बता रही थी। फिर कहती है कि उसके जेवर मायके में रखे हुए हैं।

 

जब पीड़ित से शांतिपूर्वक बात की तो उसका कहना था कि उसने गहने और उसके साथ दुष्कर्म होने की घटना झूठी बताई थी। पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है।

सीएसपी संदीप मालवीय ने बताया कि फोन पर एक महिला द्वारा उसे घर में डकैती और चोरी की वारदात करने आए चोरों द्वारा उसके साथ बलात्कार करने की घटना हुई है जिस पर पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए महिला से पूछताछ की तो बार-बार उसने कहानी बदली और बाद में पूरा मामला झूठा निकला है।