दक्षिण अफ्रीका से जबलपुर आई महिला आर्मी हॉस्टल में मिली

Author Picture
By Sharma Published On: November 29, 2021

जबलपुर। दक्षिण अ‍फ्रीका से जबलपुर आई विदेशी महिला जबलपुर के ही आर्मी क्षेत्र में मिल गई है। जानकारी के मुताबिक उसका आरटीपीसीआर टेस्ट कराया गया। जिसमें कोविड के कोई लक्षण नहीं मिले हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जबलपुर पहुंचने के बाद उसे सीएमएम में क्‍वारंटाइन किया गया था। आपको बता दें दक्षिण अफ्रीका में आर्मी में पदस्‍थ यह महिला एडवांस लाजिस्टिक कोर्स की ट्रेनिंग के लिए जबलपुर आई है।

 

 

जिला चिकित्सालय जबलपुर में पदस्थ डॉ विभोर हजारी एवं डॉ प्रियंक दुबे के अनुसार बोत्सवाना से जबलपुर आई महिला आर्मी में कैप्टन हैं। वे अपने देश की ओर से सेना द्वारा संचालित कॉलेज ऑफ मेटेरियल मैनेजमेंट (सीएमएम) में कोर्स करने यहां शहर में आई हैं।

 

 

डॉ हजारी की मानें तो जबलपुर आने के बाद वह महिला 10 दिन का आइसोलेशन पीरियड (क्वारन्टीन) पूरा कर चुकी हैं। उनके अनुसार सीएमएम में जाकर महिला का मेडिकल चेकअप किए जाने पर वह पूरी तरह स्वस्थ पाई गई हैं। उनके अनुसार महिला में कोरोना के किसी भी प्रकार के लक्षणों की पुष्टि नहीं की गई है। यानि उसमें कोई लक्षण दिखाई नहीं दिखाई दिए हैं।