गर्लफ्रेंड से बात करने पर युवक ने अपने भाई को मौत के घाट उतार

Author Picture
By Sharma Published On: March 8, 2022

इंदौर। इंदौर में एक युवक ने प्रेम प्रसंग में अपने ही भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। अब घायल युवक जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है। बताया जा रहा है कि एक बुआ के लड़के पर मामा के लड़के ने चाकू से हमला तोबड़तोड़ हमला कर दिया। एक भाई दूसरे भाई की गर्लफ्रेंड से बातें किया करता था। मना करने पर भी वह मान नहीं रहा था। इस बात से नाराज युवक ने अपने भाई पर हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल आईसीयू में एडमिट है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

 

जानकारी के अनुसार बात दे पुलिस का कहना है कि घटना मीना पैलेस कॉलोनी की है। जीवन चरपट इलाके में मामले के लड़के ने बुआ के लड़के पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक की गले की नस कट गई है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि हमला प्रेम त्रिकोण को लेकर हुआ है। दोनों भाईयों में से एक की गर्लफ्रेंड थी। दूसरा भाई उससे फोन पर बातें किया करता था। प्रेमी को इस बात से आपत्ति थी। लड़के ने भाई को अपनी गर्लफ्रेंड से बात करने मना किया। लेकिन वह नहीं माना। कुछ दिन पहले इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई थी। लड़के ने अपने भाई को उसकी गर्लफ्रेंड से बात करने मना किया था। लेकिन उसने बात नहीं मानी।

 

इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया. फिर युवक चाकू लेकर अपने भाई के पास पहुंचा और पीछे से उसका गला रेत दिया। पुलिस का कहना है कि दोनों जॉब करते हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। युवक का इलाज चल रहा है।