पाँच सब्जी फल जो नुकसान कर सकते हैं, डॉक्टर्स भी देते हैं कम खाने की सलाह

Author Picture
By Desk Input Published On: December 24, 2024

 इंदौर। स्वस्थ रहने के लिए खानपान में विविधता जरूरी है। हेल्थ के नाम पर मार्केट में तरह तरह की सब्जियां और फल उपलब्ध हैं, जिनके पोषक तत्वों की सही जानकारी सभी को नहीं होती है।

आजकल वैसे भी पूरी तरह नेचुरल और ऑर्गेनिक फल और सब्जियां नसीब होना मुश्किल है, लेकिन पूरी तरह ऑर्गेनिक होने के बावजूद कुछ फल और सब्जियों की न्यूट्रिएंट प्रोफाइल ऐसी होती है कि इनका अधिक सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। सभी डायटिशियन फल और सब्जियां खाने की सलाह देते हैं, लेकिन इन हेल्दी चीजों के सेवन की भी एक सीमित मात्रा वे निर्देशित करते हैं आइए जानते हैं ऐसे ही 5 फल और सब्जियों के बारे में जो हेल्दी से अधिक हैं अनहेल्दी….
तरबूज
पानी से भरे तरबूज़ में फाइबर की मात्रा कम होती है और शुगर की मात्रा अधिक होती है। इसमें कोई विशेष विटामिन और मिनरल मुख्य रूप से नहीं पाए जाते हैं। इसलिए अधिक मात्रा में तरबूज़ खाना एक हेल्दी विकल्प नहीं है।

अंगूर
अंगूर को एक हेल्दी सिट्रस फ्रूट माना जाता है, लेकिन ये जानना जरूरी है कि अधिक अंगूर खाने से GERD के लक्षण महसूस हो सकते हैं। इसमें सबसे अधिक पेस्टीसाइड का इस्तेमाल किया जाता है, जिसके कारण ये हानिकारक भी हो जाता है।

आम
आम फलों का राजा कहलाता है और ये टेस्टी भी बहुत होता है लेकिन अधिक मात्रा में आम का सेवन करने से ब्लोटिंग, गैस और डायरिया की समस्या पैदा हो सकती है। इसमें अधिक कैलोरी पाई जाती है जिससे इसे खाने से वज़न भी बढ़ता है।

बैंगन
इससे ब्लोटिंग, अपच, गैस की समस्या उत्पन्न होती है, यही कारण है कि बैंगन की सब्जी में हींग जरूर डाला जाता है। इसका अधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है।

आलू
आलू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत अधिक होता है और साथ ही इसमें कार्ब्स और कैलोरी की भी अधिक मात्रा होती है जिससे ये तेज़ी से वज़न बढ़ाता है।