स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के नतीजों का ऐलान, सफाई में इंदौर फिर से No-1

Author Picture
By MPSAMACHAR Published On: August 20, 2020
indore-again-no-1-in-hygiene-survey-2020

दिल्ली। स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के नतीजों का ऐलान किया जा रहा है। देशभर में छत्तीसगढ़ को सबसे स्वच्छ राज्य का दर्जा मिला है। सर्वे में पाटन 25 हजार की जनसंख्या में सबसे स्वच्छ पाया गया है। वहीं 25 से 50 हजार की जनसंख्या में जशपुर सबसे स्वच्छ है। तो 50 हजार से 1 लाख की जनसंख्या में धमतरी सबसे स्वस्छ पाया गया है। 1 से 10 लाख की जनसंख्या में अंबिकापुर सबसे स्वच्छ शहर है। 

ये भी पढ़े : आयकर की बड़ी कार्रवाही: 500 करोड़ के लगभग टैक्स चोरी और बेनामी सम्पति की शिकायत पर हो रही कार्रवाही

वहीं इंदौर चौथी बार फिर नंबर-1 बना है। देश का सबसे साफ शहर इंदौर को घोषित किया गया है। केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने CM शिवराज सिंह चौहान को इसके लिए बधाई दी है। साफ शहरों में दूसरे नंबर पर गुजरात का सूरत शहर शामिल है। नवी मुंबई को तीसरी रैंक मिली है। वहीं देश में छत्तीसगढ़ सबसे साफ राज्य घोषित किया गया है। छत्तीसगढ़ के सभी शहर ODF घोषित किया गया है।

ये भी पढ़े : गृह मंत्री के जिले में प्रतिदिन हो रही गौमाता की मृत्यु, गौ सेवा के नाम पर हो रहा भ्रष्टाचार