उमरिया। कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने सीएम हेल्पलाइन में संतोषजनक प्रदर्शन नहीं करने वाले कृषि, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय, चिकित्सा विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, राजस्व विभाग, सहकारिता विभाग, जन जातीय कार्य विभाग, वन विभाग, उद्यानिकी एवं खाद प्रसंस्करण, बीटीआर तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के 37 अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं।
मध्यप्रदेश
लापरवाही करने वाले 37 अधिकारियों पर गिरी गाज, कलेक्टर ने की ये कार्रवाई
By Desk Input
Published On: January 24, 2025
कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन कृषि विभाग के एम के दुबे वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी मानपुर तथा रामेश्वर सोलिया वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी करकेली एवं उद्यानिकी खाद प्रसंस्करण विभाग के लोकेन्द्र धारकर ग्रामीण उद्यानिकी अधिकारी मानपुर और मस्तराम मरावी ग्रामीण उद्यानिकी अधिकारी करकेली की एक-एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के 19 अधिकारियों जिसमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग के आर के गुप्ता उपयंत्री एवं प्रभारी सहायक यंत्री, चिकित्सा विभाग के डॉ. वीके जैन खंड चिकित्सा अधिकारी पाली, डॉ. वी एस सिंह चंदेल खंड चिकित्सा अधिकारी करकेली तथा एमपी जैसल खंड चिकित्सा अधिकारी मानपुर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मानपुर एवं करकेली विकासखण्ड के सीईओ आर के त्रिपाठी तथा पाली विकासखंड के सीईओ कन्हाई कुंवर, राजस्व विभाग के कर्तव्य अग्रवाल प्रभारी तहसीलदार चंदिया, सतीष सोनी प्रभारी तहसीलदार बांधवगढ़, सनत कुमार सिंह प्रभारी तहसीलदार पाली, अभ्यानंद शर्मा प्रभारी तहसीलदार नौरोजाबाद, आषीष शर्मा प्रभारी तहसीलदार बिलासपुर, डी एस मरावी प्रभारी नायब तहसीलदार पाली, रामलाल पनिका प्रभारी नायब तहसीलदार ताला एवं चिल्हारी, रणमत सिंह प्रभारी नायब तहसीलदार बरबसपुर एवं रायपुर, कन्हैयादास पनिका प्रभारी तहसीलदार मानपुर तथा शेषमणि शर्मा प्रभारी तहसीलदार अमरपुर एवं इंदवार शामिल हैं। इसी तरह सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त सहकारिता अभय सिंह एवं जन जातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक विमल कुमार चौरसिया की एक-एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के प्रस्ताव आयुक्त शहडोल संभाग को भेजे गये हैं।
