राजस्थान के टोंक में बड़ा हादसा MP के 8 लोगों की मौत

Author Picture
By Sharma Published On: January 27, 2021
fILE PHOTO

राजगढ़। राजस्थान के टोंक में बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में राजगढ़ जिले के 8 लोगों की मौत हो गई है। जबकि चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जानकारी के अनुसार राजगढ़ के रहने वाले खाटू श्याम के दर्शन के लिए गए थे।

 

वापसी के दौरान टोंक में हादसा हो गया। नेशनल हाइर्व 12 पर तेज रफ्तार कार को ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद कार अनियंत्रत होकर पलट गया। गंभीर रूप से घायल 8 लोगों की मौत हो गई वहीं 4 लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को जयपुर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार हादसा आज सुबह की बताई जा रही है।