उपचुनाव में  58 सीटों पर मतगणना जारी, मध्य प्रदेश और गुजरात में BJP आगे

Author Picture
By Sharma Published On: November 10, 2020
Congress's breach in Scindia's stronghold, Gwalior
मध्य प्रदेश,|  उत्तर प्रदेश समेत 11 राज्यों की 58 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। कुछ ही देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे। मध्य प्रदेश की 28, गुजरात की आठ, उत्तर प्रदेश की सात, मणिपुर की चार, कर्नाटक, ओडिशा, झारखंड और नागालैंड की दो-दो सीटें तथा छत्तीसगढ़, तेलंगाना और हरियाणा की एक-एक सीट पर भी उपचुनाव हुए थे। मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव का परिणाम राज्य की शिवराज सिंह चौहान सरकार का भविष्य तय करेंगे। इसके अलावा यूपी की सात विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव हुए। योगी सरकार के लिए भी ये उपुनाव एक लिटमस टेस्ट की तरह हैं।
मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। चुनाव आयोग के कोविड-19 दिशा-निर्देशों के अनुसार एक उम्मीदवार, उनका चुनाव एजेंट और मतगणना एजेंट मतगणना केन्द्र के हॉल में मौजूद रह सकते हैं। उन्होंने बताया कि मतगणना स्थलों पर सामाजिक दूरी बनाये रखने के लिए विभिन्न कदम उठाये गये हैं।