बेखौफ जयकरन सिंह पकड़ चुके अभी तक 500 से अधिक साँप

Author Picture
By Sharma Published On: October 16, 2020
jaikaran singh parihar

भिंड। जानवर छोटा हो या बड़ा, रेंगने वाला हो या उड़ने वाला, सामने आ जाये तो डर सबको लगता है। अगर हम साँप की बाते करे तो उसका नाम सुनकर ही ज्यादातर हर इंसान के मन में एक डर आ जाता है। लेकिन भिंड के रहने वाले जयकरन सिंह परिहार (Jaykaran Singh) एक ऐसे शख्स है, जिन्हे साँप से बिलकुल डर नहीं लगता। जयकरन सिंह परिहार (Jaykaran Singh) कई सालों से जिले के लोगो की साँपो से रक्षा कर रहे है। अब आपको लग रहा होगा की वो साँप पकड़ने वाले सपेरे होंगे, लेकिन नहीं ऐसा नहीं है।

वह एक आम इंसान है लेकिन उनका साँपो से एक अलग ही रिश्ता है।

ये भी पढ़े : कांग्रेस के किसान अध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने दिया विवादित बयान, सियासत हुई तेज

पकड़ चुके है 500 से अधिक साँप 

जयकरन सिंह (Jaykaran Singh) साँप पकड़ने के लिए कोई रूपए नहीं लेते है। वे यह काम निस्वार्थ भाव से करते है। उनको लोगो की निस्वार्थ मदद करना पसंद है। परिहार रहवासी इलाको व लोगो के घरों में घुसे साँपो को खुद की जान जोखिम मे डालकर पकड़ते है। साँप को पकड़ने के उपरांत वह लोगो की पहुच से दूर क्वारी के बेहड़ मे जाकर उन साँपो को छोड़ देते है। जयकरन सिंह अभी तक लगभग 500 से अधिक साँपो को पकड़ चुके है।

ज्यादातर साँप कोबरा व घोड़ा पछाड़ थे।

ये भी पढ़े : लाखन सिंह ने शिवराज को बताया बोना, कहा नरोत्तम मिश्रा दूसरे मुख्यमंत्री

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप