कांग्रेस विधायक के घर और फैक्ट्री में IT की बड़ी रेड ,ये है मामला 

Author Picture
By Sharma Published On: February 18, 2021
file photo

बैतूल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज एक्शन मूड में है। शिकायत मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई कर रहे हैं। इंदौर में सीएम के निर्देश पर 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। दूसरी ओर आज आयकर विभाग ने कांग्रेस विधायक निलय डागा के घर, फैक्ट्री और वेयरहाउस में छापामार कार्रवाई कर रही है|

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एंटी माफिया मुहिम के तहत बड़ी कार्रवाई हुई है। सीएम के निर्देश पर जिला प्रशासन ने 17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इंदौर पुलिस ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर की कार्रवाई। अलग अलग थाना क्षेत्र और अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रणवीर सिंह सूदन, विमल लुहाड़िया, पुष्पेंद्र नीमा, दिलीप सिसोदिया, दिलीप जैन,मुकेश खत्री, सुरेंद्र संघवी, प्रतीक संघवी, जितेंद्र धवन,राजीव धवन,श्रीधर कदम,रामसेवक पाल, गुलाम हुसैन और रमेश चंद्र जैन पर मामला दर्ज हुआ है।

ये भी पढ़े : नगर निगम ऑफिस में स्वास्थ्य अधिकारी ने तलवार से काटा केक video viral 

डीआईजी और कलेक्टर मनीष सिंह ने प्रेस कॉफ्रेंस में बताया कि पुष्प विहार कॉलोनी, देवी अहिल्या श्रमिक कामगार संस्था इन सभी गृह निर्माण सोसायटी में घोटाला हुआ है। हिना पैलेश कॉलोनी के नाम पर घोटाला किया गया। करीब 3 हज़ार करोड़ मूल्य की जमीन पर कब्जा कर रखा था। वहीं उनका हक 1500 से ज्यादा प्लाट धारकों को नही मिल पा रहा था। जिसके बाद यह कार्रवाई है।


 Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप