दिग्विजय सिंह का तंज, बीजेपी के वादे झूठे, किसानों के टैक्टर जब्त कर रहा बिजली विभाग

Author Picture
By Sharma Published On: September 10, 2020
BJP-congress

प्रदेश। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा है कि उपचुनाव में जीत की कांग्रेस की पूरी तैयारी है। भाजपा और भगोड़ों को हराएंगे। सभी 27 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी जीत दर्ज कराएंगे। दिग्विजय बुधवार को संतनगर में बिजली बिलों को लेकर चल रहे अभियान का हिस्सा बनने आए थे। लॉक कांग्रेस के कार्यक्रम में दिग्विजय ने कहा कि किसान हितैषी बतानी वाली भाजपा सरकार बिजली बिल न भरने पर किसानों के टैक्टर जब्त कर रहे हैं। कमलनाथ सरकार में गरीबों को बिजली बिलों में राहत दी गई थी, मध्य वर्गीय परिवारों के बिल 200-300 रूपए तक आ रहे थे। अब हाल यह है कि हजारों में बिल आ रहे हैं। शिवराज सरकार कह रही है, कोई वसूली नहीं की जाएगी, लेकिन बिजली कंपनी कार्रवाई कर रही है।

लॉक अध्यक्ष नानक चंदनानी ने संत नगर में चले फार्म भरो अभियान की जानकारी दी। चंदनानी ने बताया कि लोगों ने फार्म भर कर बताया है, कमलनाथ सरकार में कितने बिल आते थे और शिवराज सरकार में कितने बिल आ रहे हैं। कार्यक्रम में पूर्व विधायक जितेन्द्र डागा, पूर्व पार्षद अशोक मारन, घनश्याम लालवानी आदि मौजूद थे। इस अवसर पर
दिग्विजय सिंह का कांग्रेस जनों ने स्वागत किया।