बीजेपी के सांसद नंदकुमार सिंह चौहान की हालत गंभीर ट्वीट कर दी जानकारी

Author Picture
By Sharma Published On: February 5, 2021

खांडव | मधयप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खंडवा के सांसद नंदकुमार सिंह चौहान की हालत गंभीर है। नंदकुमार सिंह चौहान कोरोना से पीड़ित हैं। उनका संक्रमण काफी बढ़ गया है।

11 जनवरी को उनकी कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। उन्होंने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी थी।

रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद नंदकुमार सिंह को भोपाल के चिरायु अस्पताल में एडमिट कराया गया था। लगातार इलाज के बाद भी उनकी हालत में अपेक्षित सुधार नहीं आया है। अब उनकी हालत गंभीर है।

चिरायु मेडिकल काॅलेज चेयरमैन अजय गोयनका ने इसकी पुष्टि की है। अजय गोयनका ने बताया कि नंदकुुमार सिंह चौहान की हालत अच्छी नहीं है। उनका संक्रमण काफी बढ़ गया है।

हाल ही में उपचुनाव में नंदकुमार सिंह निमाड़ क्षेत्र में काफी सक्रिय रहे थे। उन्हें नेपानगर और मांधाता सीटों की जिम्मेदारी मिली थी। नंदकुमार चौहान के प्रयासों से ही दोनों ही सीटों पर भाजपा को बड़ी जीत हासिल हुई है।

नंदकुमार सिंह चौहान को 16 अगस्त 2014 को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उसके बाद चौहान जनवरी 2016 में दूसरी बार प्रदेश पार्टी अध्यक्ष बनाये गए थे। अप्रैल 2018 में नंदकुमार सिंह चौहान के स्थान पर जबलपुर के सांसद चौधरी राकेश सिंह को पार्टी ने नया प्रदेशाध्यक्ष बनाया था।