बीजेपी ने शुरू की निकाय चुनाव की तैयारी, विधायक ने कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारी

Author Picture
By Sharma Published On: February 4, 2021
BJP election

आलीराजपुर। भारतीय जनता पार्टी ने निकाय चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। संगठन द्वारा निकाय चुनाव घोषणा पत्र प्रभारी बनाए गए खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा ने पार्टी कार्यालय पर बैठक ली। कहा कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के अभियान में जुट जाएं ताकि 15 माह की कांग्रेस सरकार के समय जो भी फर्जीवाड़े सूची में किए गए, वे सभी दूर किए जा सकें।

प्रभारी वर्मा ने कहा कि प्रदेश संगठन द्वारा यह तय किया गया है कि स्थानीय समस्याएं व जन अपेक्षाओं को भी प्रदेश स्तरीय घोषणा पत्र में शामिल किया जाए। इसलिए कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर मुद्दे तलाशें। इसके लिए 15 सदस्यीय टीम भी बनाई गई।

जिले से प्रभारी अशोक ओझा एवं सह प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष हीरालाल शर्मा जोबट को बनाया है। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता चैहान, अजय जायसवाल, मनीष शुक्ला, रघुनंदन शर्मा, प्रतापसिंह सिसौदिया, सुदामा पंवार, माधौसिंह कनेश, कांतिलाल राठौड़ आदि उपस्थित थे।

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप