उपचुनाव में सभी 27 सीटें बीजेपी की होंगी : राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल कोठारी

Author Picture
By Sharma Published On: September 5, 2020
BJP

मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश की 27 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ताव भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल कोठारी ने सभी 27 सीटें जीतने का दावा किया है। राहुल कोठारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहती है। बीजेपी का कार्यकर्ता हर दिन सक्रियता के साथ अपना काम करता है। हमनें लॉकडाउन के दौरान वर्चुअल रैली के माध्यम से जन प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। कार्यकर्ताओं को बूस्टअप किया। उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाना पार्टी के हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

कार्यकर्ता अपना सर्वस्व देकर पार्टी कोजिताने के लिए काम करता है। राहुल कोठारी ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सिंधिया समर्थक विधायकों को लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी का परिवार लगातार बढ़ रहा है। जिन लोगों ने भाजपा पर विश्वास जताया है, उनके प्रति हमारी यह जिम्मेदारी है कि हम उनका विश्वास नहीं टूटने देंगे। भारतीय जनता पार्टी में वैसे भी कोई किसी गुट का नहीं होता, सभी लोग पार्टी के झंडे के नीचे काम करते हैं।