BSP विधायक रामबाई का देसी गानों पर जमकर ठुमके लगाते दिखीं

Author Picture
By Sharma Published On: January 12, 2021
BSP MLA Rambai

दमोह | पथरिया से बीएसपी विधायक रामबाई सिंह अपने अंदाज को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं।बीते दिनों में रामबाई राजनीति छोड़ कर पढ़ाई कर रही थीं। पिछले ही महीने उन्होंने ओपन स्कूल से 10वीं की परीक्षा दी हैं। अब उनका एक डांस वीडियो वायरल है। यह वीडियो रामबाई के आवास पर आयोजित एक पारिवारिक फंक्शन का है।

ये भी पढ़े :  मुरैना में ज़हरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत, 4 की हालत गंभीर  

दरअसल, सोमवार को रामबाई की बेटी मेघा का बीसवां जन्मदिन था, जिसे लेकर रामबाई के दमोह निवास पर एक पारिवारिक पार्टी रखी गई थी। इस पार्टी में विधायक ने जमकर डांस किया है। पूरे परिवार के साथ रामबाई का डांस देखते ही बन रहा था। बाकयदा डीजे की धुन, कुछ फिल्मी और कुछ लोकगीतों पर वह डांस करती नरज आई हैं। डांस का यह वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल है।

ये भी पढ़े :  CONGRESS नेता पर अपनी ही पार्टी की महिला नेत्री का दुष्कर्म का आरोप, FIR दर्ज   

गौरतलब है कि हाल ही में रामबाई के पति की मुश्किलें भी बढ़ी हैं। कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड में कोर्ट ने रामबाई के पति को 7 दिन के अंदर सरेंडर करने के लिए कहा है। लेकिन रामबाई सिंह इन सारी परेशानियों से बेखबर हैं। वह बिदांस होकर बेटी के बर्थडे में डांस कर रही हैं।

 

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप